सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है।

मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है।
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है,
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है।
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में।
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो।

जब तक न सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम।
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्मरण: नुसरत फ़तेह अली खान

नुसरत फ़तेह अली खान आँखें देखीं तो मैं देखता रह गया आँखें इनको कहूं या कहूं ख्वाब हैं आंखें नींची हुईं तो हया बन गईं आँखें`ऊची हुईं तो दुआ बन गई आफ़रीन-आफ़रीन...

गुलशन बावरा तुम बहुत याद आये

हमें और जीने की चाहत न होती अगर तुम न होते , अगर तुम न होते हमें जो तुम्हारा सहारा न मिलता भंवर में ही रहते किनारा न मिलता....